Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बिजली कर्मी, वीडियो में देखिए खौफनाक मंजर

हल्द्वानी। हाईटेंशन लाइन में काम कर रहे लाइनमैन को करंट लग गया है, जिसके बाद लाइनमैन बिजली के पोल से नीचे गिर गया, उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लाइनमैन बरेली रोड के पास हाईटेंशन के पोल पर काम कर रहा था, अचानक उसमें करंट लग गया, जिसमें लाइनमैन घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जेई धीरज पंत ने बताया शटडाउन लिया गया था। करंट लगने की जांच की जा रही है, कि आखिर सटडाउन लेने के बावजूद लाइन में करंट कहां से आया, लाइनमैन जो घायल हुआ है उसका नाम राकेश है जिसकी उम्र 38 वर्ष है। वह ठेकेदार के अधीन काम करता है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News