Connect with us

उत्तराखण्ड

घने कोहरे की आगोश में समाया हल्द्वानी….

संवाददाता – शंकर फुलारा

हल्द्वानी। वर्ष के अंतिम दिनों में डंड ने हल्द्वानी को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। अब जब नए वर्ष के मात्र तीन दिन शेष हैं कोहरा तराई से होता हुआ संपूर्ण हल्द्वानी में आ पहुंचा है।आज सुबह कोहरे के कारण पूरे हल्द्वानी आधी रात जैसा माहौल बना हुआ है। परिंदों ने अपने घोसले नहीं छोड़े हैं। यहां की दृश्यता इस समय दस फीट के आसपास है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर चहल पहल इस समय न के बराबर है।

इससे पहले तराई से कोहरे की सूचनाएं आर ही थीं लेकि भाबर खासकर हल्द्वानी कोहरे से अछूता ही था। लेकिन 27 दिसंबर की शाम से यहां मौसम ने एकदम करवट बदली और कोहरे की एक चादर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर को फैल गई। रात को भी कोहरा छाया रहा जो रात बढ़ने के साथ और घना होता चला गया। आज सुबह तो कोहरा अपने चरम पर पहुंचा गया।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News