Connect with us

राष्ट्रीय

बाढ़ से हालात काफी खराब, बारिश से बनेगा और खतरा, 4.95 लाख लोगों का हुआ नुकसान

असम में बाढ़ से हालात काफी खराब बने हुए हैं। लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र सहित राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है ऐसे जल का स्तर और बढ़ सकता है।


बताया जा रहा है कि असम में बाढ़ से 4.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ब्रह्मपुत्र नेमाटीघाट और धुबरी नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। लाल निशान के ऊपर बहने वाली अन्य नदियों में पुथिमारी, पगलागिया और मानस शामिल हैं।

शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी
वहीं क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बारे में अपडेट रहने को कहा गया है।

राहत शिविर में गए 14,000 लोग
बता दें कि बाढ़ से अब तक कुल मिलाकर सोलह जिला समेत चार अन्य उपमंडल प्रभावित हुए हैं। बजाली उपमंडल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस बाढ़ से 2.60 लाख से अधिक लोग को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोग शरण ले रहे हैं, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं।

सड़के पुल हुए क्षतिग्रस्त
वहीं बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि बारपेटा, दरांग, जोरहाट, कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कोकराझार जिलों के शहरी इलाकों में कई स्थानों पर भी बाढ़ आ गई है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  चांद पर चमत्कार-जिंदा हुआ चन्द्रयान-3, फिर भेजने लगा तस्वीरें

More in राष्ट्रीय

Trending News