Connect with us

Uncategorized

दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सोमवार को 11,242 श्रद्धालु पुहुंचे बाबा केदार के दर

मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही दूसरे चरण की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को 11,242 श्रद्धालु केदानाथ धाम पहुंचे। इसके साथ बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। यात्रा के दूसरे चरण में 22 दिन में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 1.45 लाख श्रद्धालु पहुंचे।

सोमवार को 11,242 श्रद्धालु पुहुंचे बाबा केदार के दर
सोमवार को केदारनाथ धाम में कुल 11242 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बता दें कि धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 11 लाख 71 हजार 822 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। सोमवार सुबह मौसम साफ देख लोग पांच बजे से ही सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए थे।

दूसरे चरण में गंगोत्री व यमुनोत्री पहुंचे 1.45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
दूसरे चरण में चारधाम यात्रा मानसून के कमजोर पड़ने के साथ रफ्तार पकड़ रही है। दूसरे चरण की यात्रा में 22 दिनों में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके साथ हीअब तक छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे है। जबकि गंगोत्री धाम में अब तक 6.80 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  हेलीपैड पर स्टंटबाजी कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

More in Uncategorized

Trending News