Connect with us

उत्तर प्रदेश

राज्य कर अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार

आगरा। आगरा में तैनात एक राज्य कर अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार हो गए। अंडरकवर आईएएस अधिकारी बताकर फेसबुक पर एक युवती ने दोस्ती कर ली। प्रेम जाल में फंसा कर शादी भी कर ली। बाद में रुपए लेने लगी। कुछ दिन बाद घर से चली गई। अधिकारी को युवती की धोखाधड़ी का पता चला। वह पूर्व में कई और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इसी तरह फंसा चुकी थी। उन्होंने डीसीपी सिटी से शिकायत की। मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले राज्य कर अधिकारी आगरा जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में तैनात हैं। वह जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। उनकी फेसबुक पर दोस्ती एक युवती से हुई थी। युवती ने अपना नाम कल्पना मिश्रा बताया। कहा कि वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। अविवाहित है। अंडरकवर आईएएस ऑफिसर है। वह अविवाहित थे। इस कारण कल्पना से बातचीत करने लगे। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। एक दिन कल्पना ने मुलाकात की, जिस स्थान पर आना था, वह उस स्थान पर नहीं पहुंची। दूसरी जगह बुलाया। इस दौरान 71000 की खरीदारी भी की। अपनी तैनाती विभाग द्वारा मना होने की वजह से नहीं बताई।

उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन रहने के बाद कल्पना चली गई। इसके बाद किसी ना किसी बहाने से रुपयों की मांग करने लगी। वह लगातार उसे रुपए जमा कर देने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि कल्पना पहले से शादीशुदा है। उसने लखनऊ के व्यक्ति से शादी कर रखी है। उससे कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जब उन्होंने व्यक्ति से मुलाकात की तो उन्होंने दस्तावेज देने से मना कर दिया। यह भी सामने आया कि कल्पना खुद को मजिस्ट्रेट बताकर लोगों को मिलती है। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा कर रुपए लेती है। पूर्व में उसने एक एडिशनल एसपी को भी प्रेम जाल में फंसा लिया था। खुद को हाथरस में तैनात बताया था। फर्जीवाड़े का पता चलने पर राज्य कर अधिकारी परेशान हो गए। उन्होंने डीसीपी सिटी से शिकायत की। उनके आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  खेत में फसल की रखवाली कर रहे युवक को बाघ ने मार डाला,आक्रोशित लोगों ने आधी रात तक नहीं उठने दिया शव

More in उत्तर प्रदेश

Trending News