Connect with us

उत्तराखण्ड

शहर में कल निकलेगी शिक्षकों की रथयात्रा

हल्द्वानी। अखिल भारतीय शिक्षक संघ की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को निकाली जा रही रथयात्रा कल मंगलवार को शहर पहुंचेंगी।

यह जानकारी राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने दी। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से देश भर में रथयात्रा निकाली जा रही है, यात्रा बीते 14 सितंबर को हिमाचल से उत्तराखंड पहुंची। रथयात्रा कल 19 सितंबर को शहर पहुंचेगी। पीलीकोठी स्थित बैंकट हॉल में यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस मौके पर जनसभा भी होगी। इस क्रम में कार्यक्रम स्थल से नैनीताल रोड तक रथयात्रा निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News