Connect with us

कुमाऊँ

पति की संदिग्ध मौत पर थाने में दी तहरीर

हल्द्वानी। सुदर्शन कॉलोनी भगवानपुर निवासी भावना पांडे ने थाना मुखानी में तहरीर देते हुए कहा है कि उनके पति मनोज चंद्र पाण्डे पुत्र पुरन चंद्र पाण्डे बीते 30 अप्रैल 2023 की रात्रि तीन पानी के पास एक शादी पार्टी में गए हुए थे, बताया गया की पार्टी से जब वह अपने मित्र नवीन सिंह कार्की के साथ वापस घर लौट रहे थे,तो छड़ेल के पास किसी वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मारने की बात नवीन सिंह कार्की द्वारा बताई गई।

गम्भीर घायल अवस्था में उन्हें विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी भावना का कहना है कि मृतक के शरीर में जगह -जगह नीले निशान देखे गए। तहरीर में मृतक की पत्नि भावना का कहना है कि उनके पति के साथ मारपीट किए जानें की आशंका व्यक्त की जा रही है। बहरहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले में कार्यवाई शुरु कर दी है। इधर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News