Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार

भवाली। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भवाली एयरफोर्स स्टेशन के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की घटना के पश्चात एयरफोर्स भवाली द्वारा थाना कोतवाली में सूचना देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया।

रक्षा संस्थान एयर फोर्स कीसुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार तथा प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा के निर्देशन में ssi प्रकाश सिंह मेहरा की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामखेत भवाली एग्जॉल्टर सोसाइटी से तीन व्यक्ति पुष्पेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर , मोहम्मद ताहिर निवासी गाजियाबाद तथा मोहम्मद ओसामा निवासी बिजनौर से दो ड्रोन मय उड़ाने के उपकरण बरामद किए गए तथा पूछताछ हेतु गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह फ्लैट बिक्री और प्रॉपर्टी सेलिंग का कार्य करते हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर अपार्टमेंट की फुटेज डाल कर बेचते हैं। एयर फोर्स एरिया के समीप ड्रोन उड़ाया जाना प्रतिबंधित है इसकी जानकारी उनको नहीं थी।

अभियुक्त गणों से बरामद दोनों ड्रोन मय उपकरण कब्जे में लेकर सीज किया गया तथा उनके विरुद्ध मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई की गई। विगत वर्ष अगस्त माह अभी ड्रोन उड़ाए जाने की शिकायत के संबंध में भी पूछताछ की गई जिसमें अभियुक्त पुष्पेश द्वारा अपने साथी के साथ ड्रोन उड़ा कर फ्लैटों की वीडियोग्राफी करना स्वीकार किया गया है। पूछताछ/ विवेचना जारी है

Ad
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के लमगड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News