Connect with us

उत्तराखण्ड

खाई में गिरा टिप्पर वाहन,दो की मौत चार घायल

चंपावत – उप तहसील मंच के कारी मंच, थाना तामली अंतर्गत 01 अक्टूबर 2024 को सायं 7:45 बजे टिप्पर वाहन संख्या यू के- 05- सी.ए – 0521 के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने तथा उक्त दुर्घटना में वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु एवं चार व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सम्बंध में जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे द्वारा उप जिलाधिकारी चंपावत सौरभ असवाल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उक्त दुर्घटना के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट चंपावत सौरभ असवाल ने अवगत कराया कि इस संबंध में कोई व्यक्ति, विभाग अपने साक्ष्य,बयान, अभिलेख देना चाहते हो तो वह दिनांक 14 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी न्यायालय/ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रातः 10:00 से सायं 5:00 तक देख सकते है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:- ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले बंद रहेंगे स्कूल..

More in उत्तराखण्ड

Trending News