Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

तेज रफ्तार की वजह से न जाने कितने लोग अपनी जिंदगी गवा चुके हैं। मामला हरिद्वार से है, यहां पर कलियर-रुड़की मार्ग पर मेहवड़ पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हुई। एक युवक गंभीर घायल है।कलियर-रुड़की मार्ग पर मेहवड़ पुल के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोग पहुंच गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक निवासी शक्ति विहार रुड़की बताया गया है। जबकि अन्य दो युवक गंम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल लाए गए एक युवक अन्य युवक को भी डॉक्टरों ने मृत बताया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। तीसरे युवक की हालत भी गंभीर बतायी गई है।एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दो बाइकों की आमने सामने की भिड़त में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत की सूचना है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News