Connect with us

उत्तराखण्ड

दो व्यक्तियों को नाजायज चाकुओं के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल एवम थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों के दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। बीते दो मई की रात्रि पुलिस टीम द्वारा दौराने रात्रि गश्त मोबाइल खुरपियो फॉर्म बेरीपड़ाव हल्दुचौड क्षेत्र से शरीफ पुत्र गुलाम रसूल निवासी सूफी टोला अमर उजाला प्रेस के सामने थाना बारादरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को एक अदद चाकू नाजायज के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान एस मोड़ से आरटीओ लिंक रोड 100 मीटर दूरी पर चौकी आरटीओ रोड से राजवीर कश्यप पुत्र सोनपाल कश्यप निवासी घोड़ाखाल गली लालडाट रोड थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष को 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाने में 4/25आर्म एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Ad
यह भी पढ़ें -  खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर, 2 की मौत, कई घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News