Connect with us

उत्तराखण्ड

यूकेपीएससी के द्वारा इस मुख्य परीक्षा को स्थगित करने का आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा निर्धारित तिथि से 20 दिन बाद होगी।

बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा की तिथि पांच से नौ दिसंबर तय की थी। अब आयोग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी है।

आयोग के सचिव जीएस रावत के अनुसार अपरिहार्य कारणों से परीक्षा इन तिथियों पर नहीं होगी। अब यह परीक्षा 26 से 30 दिसंबर के बीच प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए केवल एक केंद्र राज्य लोक सेवा आयोग कार्यालय में ही बनाया गया है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News