Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन घायल, एक मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यहां के डबरानी गांव के पास देर रात एक स्विफ्ट डिजायर के खाई में गिरने से यूपी के औरया जिले के निवासी तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों व मृतक के शव को खाई से निकाला। जहां से घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार गंगोत्री की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 79डब्ल्यू/ 9256 विगत देर रात दुर्घाटनाग्रस्त होकर खाई में जा गरी।हादसे की सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा यह जानकारी एसडीआरएफ को दी गई।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का अभियान शुरू किया गया। टीम ने 29 वर्षीय रिशेष ऊर्फ अंशुल, 28 वर्षीय रमेश सिंह, 34 वर्षीय विशाल कुशवाह को घायलावस्था में खाई से बाहर निकाला गया। जबकि 32 वर्षीय हर्ष मिश्रा की खाई में ही मृत्यु हो गई थी। उसके शव को बाहर निकाला गया। सभी लोग उत्तर प्रदेश के औरया जिले के सत्येश्वर नगर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

More in उत्तराखण्ड

Trending News