Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा,एक मौत,एक घायल

रुद्रप्रयाग। सिरोबगड़ में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा औऱ साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबर सिरोबगड़ में एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीबन 200 मीटर खाई में जा गिरी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी के हमराह रेस्कयू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने पाया कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

एसडीआरएफ की टीम ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल निकालकर श्रीनगर अस्पताल भेजा। जानकारी मिली है कि ट्रक कर्णप्रयाग से कोटद्वार की ओर जा रहा था जो की अचानक सिरोबगड़ में खाई में जा गिरा।मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह सूरी पुत्र श्री गोविंद सिंह, निवासी दुगड्डा पौड़ी के रुप में हुई जबकि घायल की पहचान सुबोध कुमार पुत्र श्री सत्ते सिंह, निवासी डांडा मंडी, थाना लैंसडौन,पौड़ी के रुप में हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News