Connect with us

उत्तराखण्ड

Upsc ने जारी किया रिजल्ट,बेटियों ने मारी बाज़ी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस बार बेटियों ने हैट्रिक लगाई है। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही घर में जश्न का माहौल है। बधाई देने के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं और उनके घर पहुंच रहे हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। टॉपर्स की बात करें तो पहले स्थान पर श्रुति शर्मा हैं। जबकि, अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर हैं। टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली के सेंट स्‍टीफेंस कालेज व जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। रिजल्‍ट यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखी जा सकती है।यूपीएससी में 19वीं रैंक के साथ सफल दीक्षा की इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से हुई है। उच्च शिक्षा उन्होंने देहरादून से ग्रहण की है। वर्तमान में वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दीक्षा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के लमगड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News