Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- बोल्डर गिरने से एक की मौत,दो गंभीर

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन होने तथा बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उत्तरकाशी में पुराना धरासू और धरासू बैंड के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से भूस्खलन होने से बड़े-बडे़ बोल्डर दो पोकलैंड मशीन और डंपर के ऊपर गिर गए।

सड़क पर खड़े डंपर चालक और ठेकेदार मलबे में दब गए और पत्थर लगने से साइड इंचार्ज खाई में गिर गया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को सीएससी चिन्यालीसौड़ भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। वहीं चिकित्सकों ने साइड इंचार्ज को मृत घोषित कर दिया।
घायलों का विवरण
संजय चौधरी पुत्र शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार)
महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक)
मृतक का विवरण
सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार। (साइड इंचार्ज)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पहुंचे धामी , शहीदों को दी श्रद्धांजलि

More in उत्तराखण्ड

Trending News