Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहाँ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की हुई मौत

रुद्रपुर। यहाँ पर जी-20 की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नीरज की अचानक रात रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि कुछ लोग हार्ट अटैक से मौत की बात कर रहे हैं फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट केम्प थाने मैं तैनात पुलिस कांस्टेबल नीरज कुमार की ड्यूटी g20 को लेकर रुद्रपुर के डीडी चौक पर लगाई गई थी वहीं बीते दिन पुलिसकर्मी नीरज के बेटे का भी जन्मदिन था बताया जा रहा है कि नीरज की पत्नी भी पुलिस विभाग में ही तैनात है।

नीरज की मौत की खबर लगने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त कर दुख जताया है।बीती रात अचानक नीरज की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वही नीरज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News