Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड- आज देहरादून सहित इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

देहरादून न्यूज़– प्रदेशभर में मानसून की वर्षा जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून के कई क्षेत्रों में दो घंटे मूसलधार वर्षा हुई। सहस्रधारा में 35.3 मिमी और मसूरी में 34.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।बुधवार को देहरादून के अलावा नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जनपदाें में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चार जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला: BJP ने अपने दलित नेताओं को मोर्चे पर लगाया

More in Uncategorized

Trending News