Connect with us

उत्तराखण्ड

आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 18 से 20 तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में भीषण सड़क हादसा: मोब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, एक की मौत, अन्य घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News