Connect with us

कुमाऊँ

पुलिस महकमे में शोक की लहर, कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी ,मौत

हल्द्वानी में कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात सिपाही ने आत्महत्या कर ली है जिससे विभाग में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल चौकी स्थित बैरक में फांसी लगाकर सिपाही ने आत्महत्या कर ली।मृतक सिपाही का नाम दिलीप बोरा बताया जा रहा है जिसकी उम्र 52 साल है। जानकारी मिली है कि सिपाही दिलीप बोरा कई दिनों से ड्यूटी नहीं आ रहे थे। सूचना पाकर मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फिलहाल सिपाही की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिली है कि मृतक सिपाही अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का रहने वाला था जो की कई दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in कुमाऊँ

Trending News