Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी की आशंका

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी के बीच राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं आज से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 5 जनवरी से मौसम फिर अंगड़ाई लेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी।वहीं रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। ठंड के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में कमी आई है। रामनगर और उसके आसपास के तापमान में भी काफी गिरावट आ गयी है। ठंड के चलते लोग मजबूरन घरों में कैद हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारे ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका ने जगह-जगह चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। जहां पर आवाजाही ज्यादा होती है, वहां पर दुकान स्वामियों द्वारा भी रहागीरों के लिए अलाव जलाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहर , राहुल दरम्वाल ने की जल्द नहर निर्माण की मांग ।

More in Uncategorized

Trending News