Connect with us

Uncategorized

प्रदेश में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। जिस से प्रदेश के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। लगातार हो रही बौछारों के कारण तापमान में भी कमी आई है। बीते दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

आज छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। बता दें कि आज मौसम विभाग द्वारा चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल के बाद बारिश का क्रम थोड़ा हल्का होने के आसार हैं।

इस दिन विदा हो सकता है उत्तराखंड से मानसून
बात करें कि उत्तराखंड से मानसून कि विदाई की तो अभी इसमें एक हफ्ता लग सकता है। तीन अक्टूबर के आस-पास उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है। बता दें कि बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान कम होने से हल्की ठंड ने दस्तक द दी है।

यह भी पढ़ें -  फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का छापा, दून के इस नामी होटल को भेजा नोटिस

More in Uncategorized

Trending News