Connect with us

Uncategorized

पहाड़ों पर पाला पड़ने के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज



प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सर्द हवाएं चलने के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ सकती है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार सुबह पहाड़ों पर जबरदस्त पाला देखा गया। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद रात में आसमान बिल्कुल साफ हो गया था। जिस वजह से इन स्थानों पर पाला देखने को मिला है।

लोहाघाट और अल्मोड़ा में माइनस में तापमान
बारिश और बर्फबारी के बाद पहाडो़ं पर तापमान में गिरावट आई है। जिस कारण सुबह-शाम गलन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट के बाद चंपावत व लोहाघाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

तापमान में गिरावट के बाद चंपावत व लोहाघाट में सुबह-शाम गलन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है। चंपावत जिले के लोहाघाट और अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। लोहाघाट में कुमाऊं में सबसे कम -1.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मैदानी इलाकों पर भी पड़ा बारिश व बर्फबारी का असर
पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। टनकपुर का तापमान शुक्रवार को 12.8 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया पिछले एक हफ्ते में ये सबसे कम तापमान है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : विजयपुर गांव में गुलदार की दहशत, 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपटा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिन आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 26 फरवरी व 27 फरवरी को कुमाऊं में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

More in Uncategorized

Trending News