Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में महिला की मौत

खटीमा। एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक महिला को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सड़ासड़िया निवासी 40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय भजन लाल लोगों के घरों में काम कर अपना जीवनयापन करती थी।

रविवार सुबह लगभग 5.30 बजे वह काम के लिए जा रही थी। इस दौरान सड़ासड़िया पुल के पास सितारगंज की ओर से आ रहे प्लाई से लदे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। ट्रक महिला को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और उसमें लदी प्लाई सड़क पर बिखर गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 108 व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के चार बच्चे अभिषेक(18) ज्योति (16) पायल (14) व संजय (12) हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

यह भी पढ़ें -  लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो और ठेला तोड़ते हुए फड़ में घुसी

More in Uncategorized

Trending News