Connect with us

उत्तराखण्ड

वटसावित्री पर्व पर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

अल्मोड़ा। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। सभी नए वस्त्र धारण कर पूजा की थाली लेकर वट के पेड़ के पास पहुंची और पूजा-अर्चना के बाद रक्षा सूत्र बांधने के बाद वृक्ष की परिक्रमा की। वृक्ष के गले मिलकर पति की लंबी आयु की कामना की आरती के बाद वृक्ष के गले मिलकर पति की लंबी आयु की कामना की।

इस दौरान पुरोहितों ने वट सावित्री की कथा भी सुनाई। वट सावित्री व्रत पर नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में सामूहिक पूजा भी की गई। वट वृक्ष में तीन देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश की शक्ति निहित मानी जाती है।

शुक्रवार को नगर के विवेकानंद पूरी वार्ड में पुरोहित प्रमोद लोहनी ने महिलाओं को वट सावित्री की पूजा कराई। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने पूजा- -अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। वट वृक्ष में तीन देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश की शक्ति निहित मानी जाती है। व्रत से सावित्री और सत्यवान की कथा भी जुड़ी है।

वट सावित्रि की सामूहिक पूजा में मौजूद महिलाएं

यहां वट सावित्रि की सामूहिक पूजा अर्चना में प्रीति कनवाल, ममता कनवाल, रेनू चौहान, दीपा कनवाल आदि सुहागनियो ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News