Connect with us

कुमाऊँ

15 कन्या विवाह के लिए भेंट किये मांगलिक वस्त्र

अल्मोड़ा। धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा के भैंसियाछाना खंड संयोजक,धौलछीना व्यापार मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार दरबान सिंह रावत के सानिध्य में नवरात्रि के शुभ अवसर पर 15 कन्याओं के विवाह हेतु मांगलिक वस्त्र भेंट किए गए। जिसमें धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा एवं मलिका वस्त्र भंडार अल्मोड़ा का विशेष संयोग रहा। भेंट सामग्री में साड़ी, लहंगा, पिछौड़ा ,दो जोड़ी सूट, 5 वस्त्र समेत सुहाग पिटारी आदि भेंट किए गए।


मांगलिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा के भैंसियाछाना खंड संयोजक दरबान सिंह रावत, धर्म जागरण समन्वय विभाग कुमाऊं प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, धर्म जागरण संस्कृति कुमाऊं प्रमुख कैलाश चंद भट्ट, धर्म जागरण कुमाऊं परियोजना प्रमुख मनोज सिंह पवार, संपर्क प्रमुख सुनील यादव, विवाह संस्कृति प्रमुख राजेश जोशी, जिला संयोजक दीपक वर्मा, नगर संयोजक गिरिराज साह, नगर सह-संयोजक हेमचंद्र गुरुरानी, मण्डल संयोजक हिमांशु साह जिनमें विमल कोट मंदिर के प्रधान पुजारी नवीन उपाध्याय, प्रधानाध्यापक उमेश मनराल ,डॉक्टर संजीव शुक्ला, नथी राम नौटियाल, ग्राम प्रधान राजू नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा, गोपाल मेहरा, मोहन मिश्रा राहुल मेहरा,अनिल अधिकारी, मनोज मेहरा, विजयलक्ष्मी नौटियाल, दीपा अधिकारी ने मांगलिक वस्त्र भेंट करने में सहयोग किया।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News