Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रसिद्ध डोल आश्रम में 23 से विभिन्न धार्मिक आयोजन

भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना आश्रम का लक्ष्य: कल्याण दास

अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लाक अंतर्गत प्रसिद्ध रमणीक स्थल श्री कल्याणीका हिमालय देवस्थानम डोल आश्रम का वार्षिक महोत्सव 23 अप्रैल 2023 रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही यहां अनेक धार्मिक आयोजन भी होगें। विधिवत कार्यक्रम 5 मई वैशाख पूर्णिमा तक चलेंगे। कार्यक्रम की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

शुक्रवार को आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास महाराज ने इस भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सभी भक्तजन एवं श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लें।उन्होंने कहा भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल व अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  फायरमैन जगजीत सिंह का वाहन दुर्घटना में हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News