Connect with us

उत्तराखण्ड

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद,दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया

हल्द्वानी। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस टीम के संयुक्त छापामारी के दौरान कमालुआगंजा रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में 30 कुंतल प्लास्टिक जप्त किया गया है। मौके पर स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए हैं। आपको बता दें कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के बाद बुधवार को नगर निगम और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक छापामारी की गई। जिसके बाद छापामारी में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमालुआगंजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जप्त कर 2 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।

बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद रिलायंस पॉइंट द्वारा प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के संयुक्त अभियान में छापामारी की गई थी, इस दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लग लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे भी बरामद किए गए। नगर आयुक्त ने बताया स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम दो लाख का जुर्माना किया गया है। उन्हें जमा करने के लिए 7 दिन का समय भी दिया गया है, जुर्माना जमा न करने पर संबंधित के खिलाफ आरसी काट दी जाएगी और नियमानुसार करवाई की जायेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मतदान के दिन जिले में आम जनता के आवश्यक वाहनों की आवागमन पर कोई प्रतिबंध नही : नोडल अधिकारी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News