Connect with us

उत्तराखण्ड

देर रात खाई में गिर गया वाहन, हेल्पर की मौत, वाहन मालिक घायल

श्रीनगर। श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है।
शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था। आपदा न्यूनीकरण विभाग टिहरी के मुताबिक दुर्घटना में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि चालक एवं वाहन मालिक देव सिंह पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल हैं। जिसे पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकलवा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

More in उत्तराखण्ड

Trending News