Connect with us

उत्तराखण्ड

पौड़ी गढ़वाल में हुआ बड़ा हादसा , बाइक और डंपर की जोरदार भिडंत

श्रीनगर: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार 20 सितंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बाइक और डंपर की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा राजस्व क्षेत्र में हुआ है, इसीलिए राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सतपुली-एकेश्वर मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह को करीब 7.40 बजे बाइक सवार विजय ग्वाडी पुत्र बृजमोहन निवासी घोड़ी गांव लैंसडाउन, संगलाकोटी की तरफ जा रहा था। तभी बताया जा रहा है कि तभी बीच रास्ते में चौहान क्रशर के पास संगलाकोटी से सतपुली की तरफ आ रहे डंपर की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। डंपर का नंबर UK15CA1745 बताया जा रहा है। घटना राजस्व क्षेत्र में हुई, इसीलिए मामले की जांच तहसील प्रशासन कर रहा है। राजस्व पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News