Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का जवान पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट में हुआ शहीद

इस वक्त की दुःखद खबर उत्तराखंड , यूएसनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से है। यहां नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

जानकारी के मुताबिक थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। रविवार सुबह उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़ का हल्द्वानी में शानदार स्वागत, कुमाऊं विश्वविद्यालय और शेरवुड स्कूल के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News