Connect with us

Uncategorized

लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी का हृदय गति से आकस्मिक निधन होने के चलते जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
यहां अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 निवासी दीवान राम उम्र 65 वर्ष को आज प्रातः 9 बजे अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जैसे ही उन्हें डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, रानीबाग के चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। दीवान राम अपने पीछे
दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं, इनकी पुत्रवधू नेहा आर्य लालकुआं नगर पंचायत की सभासद है।
दीवान राम के निधन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, लाल चंद्र सिंह, कैलाश चंद्र पंत, सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, भुवन पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, विनोद श्रीवास्तव, बॉबी संभल, नंदन सिंह राणा, दीवान सिंह बिष्ट और दीपू नयाल सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: राजपुरा के जयदीप कश्यप का अग्निवीर में चयन, साधारण परिवार के बेटे ने किया बड़ा सपना पूरा

More in Uncategorized

Trending News