Connect with us

कुमाऊँ

सुनार से लूट के बाद से चल रहे थे फरार,पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली


ऋषिकेश में दो दिन पहले सुनार से लूट का बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए दून के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ज्वालापुर से चोरी की बाइक, देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है
घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार 18 मार्च को दो अज्ञात बदमाशों ने प्रवीण वर्मा मालिक दुर्गा ज्वेलर्स को पिस्टल दिखाकर उनसे 30 हजार रुपये नकदी और कुछ गहने लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश देहरादून में लूट की घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई।

पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
बदमाश जैसे ही बिहारीगढ़ से आशारोड़ी की तरफ दाखिल हुए तो दोनों तरफ से पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर हैं कई आपराधिक मामले दर्ज
आरोपी की पहचान मनोज सिरोही निवासी पथौली सरधना मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मेरठ व अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक बाइक ज्वालापुर से चुराई थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में पलटा गेम, काजी तौकीर बने नंबर 1, टॉप 5 की लिस्ट में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह
Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News