Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ बैठक की सभी तैयारियां हुई पूर्ण

चमोली। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में विजय प्रकाश जैन (दिल्ली) (राष्ट्रीय अध्यक्ष – भारतीय उद्योग व्यापार मंडल) मुख्य अतिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम अध्यक्षता बाबूलाल गुप्ता जी (संरक्षक) करेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर खारावाला (मुंबई), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा जी (कानपुर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील पाण्डेय जी, अनिल गोयल जी(चेयरमैन) के साथ साथ प्रदेश व्यापार मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष/ जिला महामंत्री एवं प्रदेश संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में पहली बार महिला जिला संगठनों के अध्यक्ष / महामंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को 4 नवंबर की शाम तक बद्रीनाथ धाम पहुंचना है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि संगठन की इस बैठक में बहुत ही जुझारू व कर्मठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सम्मान को कई श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है जिसमें व्यापार रत्न, व्यापार भूषण, व्यापार शिरोमणि के अतिरिक्त विशिष्ट सेवा सम्मान तथा विशिष्ट सहयोगी सम्मान एवं उत्कृष्ट जिला सम्मान के साथ साथ उत्कृष्ट नगर सम्मान भी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हमारे इस कार्यकाल में संगठन के चार बहुत ही वरिष्ठ मार्गदर्शकों को हमने खो दिया है उन्हें भी मरणोपरांत अलंकृत किया जायेगा इनमें स्व. यशपाल अग्रवाल (संस्थापक/चेयरमैन), स्व. उमेश अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष), स्व. अरविन्द मंगल (प्रदेश उपाध्यक्ष), स्व. नेम चंद चंदोक (प्रदेश उपाध्यक्ष) के परिजनों को ससम्मान बद्रीनाथ धाम आमंत्रित किया जायेगा।

प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के संयोजक मंडल में सुरेश बिष्ट (गढ़वाल प्रभारी), माधव प्रसाद सेमवाल (जिला प्रभारी), महेंद्र प्रकाश सेमवाल (जिलाध्यक्ष चमोली), कुलदीप सिंह वर्मा (जिला महामंत्री चमोली) एवं विनोद नवानी (नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ धाम) प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी के साथ सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें -  खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

नवीन वर्मा ने कहा कि यह प्रदेश कार्यकारिणी बैठक उनके इस कार्यकाल की अंतिम बैठक होगी संभवतः इस के तुरंत बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा भी हो सकती है। बद्रीनाथ धाम में आयोजकों ने ठंड को देखते हुए सभी सावधानियां बरतने की हर संभव प्रयास किए हैं। बैठक से पहले भगवान बद्री विशाल जी के दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। आगंतुकों हेतु आवास व खानपान व्यवस्था हेतु बनाई गई समिति ने भी सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर लीं हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News