Connect with us

उत्तराखण्ड

अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने लगाई शारदा में छलांग

-अवकाश पर चल रहे चम्पावत पुलिस राकेश गिरी ने बचाई जान
टनकपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने शारदा घाट के समीप शारदा नदी में छलांग लगा दी, जिसको जल पुलिस में तैनात राकेश गिरी और उनके सहयोगियों द्वारा रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके तुरंत बाद उनके द्वारा उप जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया,महिला का नाम ममता धामी पति पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष है। महिला मच्छी झाला नानकमत्ता की रहने वाली है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने जीजा सुभाष सिंह हनुमान गड़ी टनकपुर के यहा रिश्तेदारी में आई हुई थी, जो करीब सुबह 10 बजे से अपने रिस्तेदार जीजा के घर से लापता थी।

फिलहाल नदी में खुद लगाने की बजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला के लिए देवदूत बने जल पुलिस के राकेश गिरी ने बताया कि वह अवकाश पर थे, किसी के द्वारा सूचना आई की एक महिला अजीबोगरीब हालत में शारदा घाट में शारदा नदी की तरफ तेजी से भागती हुई जा रही है। तभी तत्काल में और मेरे सहयोग साथी घटना स्थल की ओर पहुंचे तो देखा की एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगी दी। इसी क्रम में हमारे द्वारा महिला का रेस्क्यू किया गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल कर तुरंत उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकराई,एक घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News