Connect with us

Uncategorized

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025(delhi election results 2025) में करीब 27 साल बाद कमल खिला है। आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज यानी रविवार को सीएम पद से आतिशी ने इस्तीफा सौंप(CM Atishi Resign) दिया है। खबरों की माने तो आज करीब 11 बजे आतिशी lg निवास पहुंची। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।जैसा की आप जानते ही होंग कि बीते साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद दिया गया था। 21 सितंबर को उन्होंने शपथ ली थी। करीब चार महीने उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का भार संभाला। हालांकि इस चुनाव में आप को बहुत बुरी हार मिली।बता दें कि 70 सीटों में से कभी 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार के चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिली। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें अपने नाम की। करीब तीन दशकों के बाद भाजपा ने दिल्ली में कमल खिलाया।आप के कई बड़े नेता जिसमें पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आदि अपनी सीट से हार गए हैं। लेकिन आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत दर्ज की है। बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

More in Uncategorized

Trending News