Connect with us

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला — PM आवास योजना के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब 1 अप्रैल तक जमा होंगे फॉर्म

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

हल्द्वानी । बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए विशेष शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
21 मार्च से शुरू हुए इन शिविरों में अब तक लगभग 8,000 आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,300 से अधिक फॉर्म जमा भी हो चुके हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 1 अप्रैल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और अधिक से अधिक प्रभावित लोगों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जमा किए गए फॉर्मों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उससे पहले पूरी रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दी जाए।
प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है। इस कार्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार के भंडारा करा दो बाबूजी’ का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News