Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- उत्तराखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद विजिलेंस कार्यालय पहुंचे आईएएस ऑफिसर

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राहत नहीं मिलने के बाद सीनियर आईएएस अफसर राम विलास यादव दोपहर को विजिलेंस देहरादून के सामने पेश हुए है।आईएएस अधिकारी पौने एक बजे के करीब स्विफ्ट कार से कारगी ग्रांट स्थित विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे और सीधे अंदर चले गए। बाहर कार में उनके वकील और ड्राइवर मौजूद रहे। इस दौरान विजिलेंस दफ्तर में तैनात पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों और अन्य लोगों को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया।

Ad
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के लमगड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News