Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जताया आभार

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विधानसभा में भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि झूला देवी चौबटिया मोटर मार्ग एवं पर्यटक स्थल गोल्फ ग्राउंड सेना के द्वारा काफी समय से बंद कर दिया गया था। जिससे क्षेत्रीय जनता व पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही थी। जिस कारण रानीखेत के व्यापार में काफी फर्क पड़ा है।

बता दें कि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने क्षेत्रवासियों की जन भावनाओं को देखते हुए कई बार इस विषय पर शासन-प्रशासन व सेना के शीर्ष अधिकारियों से वार्ता की थी। वही इस विषय पर सांसद अजय टम्टा और विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल के द्वारा पूर्व में रक्षा मंत्री के साथ वार्ता की गई थी। इस विषय पर रक्षा मंत्री द्वारा सेना के अधिकारियों से वार्ता हुई। जिसके परिणाम स्वरूप उच्च अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं सेना के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि रानीखेत चौबटिया मोटर मार्ग एक बहुत बड़ा मुद्दा था। वह इलाका सेना के अधीनस्थ है, और बहुत समय से इस बात को लेकर वहां के जन प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य और जनता सभी परेशान थी। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग जनता के लिए खुलना चाहिए क्योंकि उनके वाहनों के आवागमन का यह एक मात्र रास्ता है।

यह बात जन प्रतिनिधि और सहायक अधिकारियों तक पहुचाई गई, फिर भी रास्ते का कोई समाधान नहीं हो पाया। इसी संदर्भ में फरवरी और मार्च के समय में सांसद अजय टम्टा और विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बनाया गया। जिसके बाद यह मोटर मार्ग की परेशानी जिलाधिकारी महोदया के संज्ञान में लाई गई। जिलाधिकारी महोदया ने सेना के प्रतिनिधियों से बात कर यह निष्कर्ष निकाला कि बहुत जल्द यह मोटर मार्ग आम जनता के लिए खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं, गुजरात में तैयार हुई आकृति

नगर अध्यक्ष ने कहा कि दूसरा मुद्दा गोल्फ ग्राउंड का लाया गया। पर्यटन की दिशा से इसे भी जनता के लिए खोला जाना चाहिए, पर ग्राउंड की तारबाड़ कर के सेना ने इसे बंद कर दिया था। इस बात की सूचना भी उच्च अधिकारियों को दी गई।

विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक यह बात पहुंचाई गई कि रानीखेत का पर्यटन का व्यवसाय इससे प्रभावित हो रहा है। पर्यटन मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के सम्मिलित प्रयासाओं से गोल्फ ग्राउंड के दक्षिणी छोर को खोलने का आदेश मिला है।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News