Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत

सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के समीप एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। राजस्व निरीक्षक भीम दत्त जोशी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शनिवार सुबह राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने को जांच कर रही है। घटना से ऐठान गांव में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें -  इस आईएएस को तीन माह का सेवा विस्तार, आज होना था रिटायर

More in उत्तराखण्ड

Trending News