Connect with us

कुमाऊँ

बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री,मामूली चोट

बागेश्वर। जिले में प्रवेश करने से पांच किमी पहले ही केएमओयू की बस पलट गई, इस घटना में यात्री बाल-बाल बचे।
आज दोपहर करीब ढाई बजे बस संख्या— यूके02 पीए-0027 बागेश्वर मुख्यालय से करीब 5 किमी पहले आरटीओ आफिस के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी।

सूचना पर पहुंची 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में 2 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। जबकि चालक समेत अन्य 13 यात्रियों की हालत ठीक बताई जा रही है। एक ​बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर बस गधेरे की ओर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन राहत की बात यह है कि बस सड़क पर पलटने के बाद रूक गईं।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News