Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी डिपो परिवहन निगम की बस टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली से ,परिचालक की मौत चालक गंभीर

हल्द्वानी डिपो की परिवहन बस का एक्सीडेंट हो गया। बस बीते रात को हल्द्वानी डिपो से दिल्ली को निकली थी जो बिलासपुर के समीप ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दौरान परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई है। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट मौके के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार बस संख्या 4183 नैनीताल से दिल्ली को रवाना हुई थी, जो हल्द्वानी डिपो से 9 बजे निकली और करीब 11 बजे बिलासपुर के पास बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई है।

वहीं गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक घटना से मृतक परिचालक मनीष मिश्रा के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  Char Dham Yatra 2026 Breaks Faith Records : चार धाम यात्रा में ‘आस्था का नया रिकार्ड’, नवम्बर तक 60 लाख पहुंचने का अनुमान

More in उत्तराखण्ड

Trending News