Connect with us

कुमाऊँ

कैबिनेट मंत्री भगत ने किया संपर्क मार्ग का लोकार्पण

हल्द्वानी। रंगों के त्यौहार होली के बीच सूबे के शहरी विकास, संसदीय कार्य एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने लगभग 52 लाख रुपये लागत की निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।

ज्ञात हो कि कालाढूगी विधान सभा के अन्तर्गत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में छडायल चौराहे से बसुन्धरा वैकेट हाल होते हुये आरटीओ रोड को मिलने वाले सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह मे महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला,ग्राम प्रधान भुपाल सिह बोरा तथा पार्षद पंकज चुफाल भी मौजूद थे।
इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। आधारभूत सुविधायें पहुचाने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग की काफी समय से मांग की जा रही थी। इस अवसर पर उन्होने सभी लोगों को होली की शुभकामनाये भी दी।
कार्यक्रम मे दर्जा राज्यमंत्री तरूण बंसल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष नवीन भटट,विधायक प्रतिनिधि विकास भगत,जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिला मंत्री प्रताप बोरा, कुमाऊ सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया,प्रकाश पटवाल,गणेश साह, घनश्याम शर्मा, कमल पाण्डे, धीरज पाण्डे, भवान सिह बिष्ट,गोपाल मेहरा, कुन्दन भाकुनी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News