Connect with us

उत्तराखण्ड

मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला

आए दिन गुलदार किसी ना किसी पर हमला करते रहता है। वही पौड़ी मंडल मुख्यालय से सटे निसणी गांव में रविवार को गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया SSP ऑफिस में धरना, पुलिस पर रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप

More in उत्तराखण्ड

Trending News