Connect with us

उत्तराखण्ड

लड़की को छेड़ने का लगाया आरोप

बिन्दुखत्ता। मां भगवती मन्दिर के पास एक विशेष समुदाय के व्यक्ति पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोपी भागवती मन्दिर के पास कई सालों से नाई की दुकान चलाता आ रहा है। इस दुकान पर नाई के रुप में काम करने वाले कारीगर बदलते रहते हैं मन्दिर कमेटी के सदस्यों व क्षेत्रीय युवाओं का आरोप है कि नाई द्वारा आए दिन वहां महिलाओं व स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है।

बुधवार को स्थानीय युवाओं ने नाई पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी पीटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवाओं ने थाने में जाकर कोतवाल बीआर वर्मा को तहरीर सौंपी। तहरीर में लोगों ने क्षेत्र में दुकान चला रहे लोगों तथा फेरी के काम करने के लिए क्षेत्र में घुम रहे लोगों का सत्यापन कराने की मांग की ताकि इस प्रकार की घटनाएं होने से बच सकें।

ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरिबल्लभ देवराडी,रमेश कुनियाल,पूर्व सैनिक गोबिंद फुलारा ,रमेश देवराडी, सोनू देवराडी, विनोद देवराडी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, राकेश देवराडी, सूरज देवराडी, मोहन सिंह, दिवाकर देवराडी, गौरव देवराडी, उमेश टाकुली सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  RTI रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता: पॉक्सो मामलों में भी नहीं मिल रही अपराधियों को सजा, आंकड़ों ने खोली पोल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News