Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

रिपोर्टर -भुवन ठठोला

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नैनीताल पहुंच रहे हैं। श्री धामी नैनीताल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 12:00 ऐम्स हेलीपैड ऋषिकेश से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 13:00 बजे कैला खान हेलीपैड नैनीताल पहुंचेंगे। जिसके बाद 13:15 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब पहुंचेंगे। 15:00 बजे मल्लीताल डीएसए नैनीताल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद 16:00 डीएसए मैदान से प्रस्थान कर 16:25 में भवाली नैनीताल के लिए प्रस्थान।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। पर्यटन सीजन के चलते शेयर में काफी भीड़ भाड़ है तो इसीलिए विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सीएम के आने के तैयारियां देर शाम तक पूरी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  टनकपुर में लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News