Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री तीरथ कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आये अनेक मंत्री, विधायक,पार्टी कार्यकर्ता भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते ऐसी शंका जताई जा रही हैं। इस बात को लेकर सभी के बीच चर्चा हो रही है कि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज समेत भाजपा के तमाम कार्यकर्ता की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ सकती है। ऐसे में सभी की जाँच किया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के स्वागत में भी आज हल्द्वानी के तमाम भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विपक्षी दलों में भी तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू होने लगा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News