Connect with us

उत्तराखण्ड

नूंह हिंसा में आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी

दिल्ली। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया गया है। नूंह पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन वह बीमारी की बात कर कह पूछताछ के लिए नहीं आ रहे थे। अब मामन खान को गिऱफ्ताक कर या है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। नूह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद लगातार कांग्रेस विधायक मामन खान का नाम सामने आ रहा था।

लगातार दावा किया जा रहा था कि नूंह हिंसा के पीछे कांग्रेस विधायक मामन खान का हाथ है। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को हाईकोर्ट को बताया कि नूंह हिंसा के बाद दर्ज प्राथमिकी में कांग्रेस विधायक मामन खान को भी आरोपी बनाया गया है। सरकार ने दावा किया कि इस कदम का समर्थन करने के लिए पुलिस के पास फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं।

नूह हिंसा में नाम आने के बाद लगातार फिरोजपुर झिरका के विधायक खान इस बात से इंकार कर रहे थे और इसे अपने खिलाफ राजनैतिक साजिश बता रहे थे। इसके चलते मामन खान पुलिस के बुलावे पर पुलिस के सामने तो पेश नहीं हुए बल्कि अदालत जरूर पहुंच गए। मामन खान ने मंगलवार को अदालत का रुख कर गिरफ्तारी से राहत का अनुरोध करते हुए दावा किया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य से जुड़ा विवाद: फर्जी दस्तावेज केस में आरोपी कल्पना को कोर्ट से मिली जमानत, सामने आए चौंकाने वाले दावे
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News