Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पवनदीप राजन पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई में जिस प्रकार से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसको देखते हुए मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि इंडियन आइडल 12 में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले पवनदीप राजन उत्तराखंड चंपावत के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इससे पहले होस्ट आदित्य नारायण भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एबीपी न्यूज के हवाले से खबर है कि पवनदीप की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

पवनदीप की रिपोर्ट के पॉजिटिव के बाद सभी प्रतिभागियों की कोरोना जांच कराई गई है और रिपोर्ट के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। प्रतियोगियों को अलावा जजों और होस्ट समेत सेट के तमाम लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। बता दें कि ‘इंडियन आयडल 12’ के जजों में विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ का शामिल हैं। वहीं आदित्य नारायण को कोरोना हो जाने के बाद इसे रित्विक धनजानी होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद सभी प्रतियोगियों को बायो बबल में रखा गया था। वहीं पवनदीप को कुछ दिनों से हल्के बुखार और कमजोरी की शिकायत थी। इसके बाद टेस्ट करने पर वह संक्रमित मिले हैं। खबरे ये भी है कि अब पवनदीप शो के सेट पर स्टेज पर गाना गाने की बजाय वर्चुअली अपने होटल के कमरे से प्रस्तुति देंगे।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News