Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को BRO की 9 परियोजनाओं का तोहफा, रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाए गए 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इन सभी परियोजनाओं में कुल नौ परियोजनाएं उत्तराखंड की भी शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। उत्तराखंड में जिन नौ परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जिले में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं। वही कुमाऊं क्षेत्र में सुरिंगघाट पुल, चिमला पुल, पैनागढ़ पुल और गोसीगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया है। वहीं, सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में पूरी हुई बुनियादी ढांचे की यह परियोजनाएं विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लिए काफी सहायक साबित होंगी। यह परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ ही सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी, जिससे राज्य के स्थिति को बदलने में मदद करेंगी। इन परियोजनाओं से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को तो बढ़ावा मिलेगा ही रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। यह परियोजनाएं जीवंत ग्राम समुदायों के विकास को गति देंगी साथ ही दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। इससे इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों में आर्थिक विकास और रक्षा क्षमताएं भी मजबूत होंगी।सीएम धामी ने कहा कि नए पुलों के निर्माण से राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे धार्मिक और सामान्य पर्यटन के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगे। ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

यह भी पढ़ें -  रामलीला देखकर लौट रही दस वर्षीय मेघा पर गुलदार ने किया हमला

More in उत्तराखण्ड

Trending News